विधायक कल्याणपुर ने प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र एवं जॉब कार्ड का वितरण

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र श्री महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत पूसा एवं कल्याणपुर प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में  विधायक द्वारा विभिन्न लाभुकों के बीच निर्गत प्रमाण पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। जिन लाभुकों को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, उनमें संतोष कुमार (पिता- राजदेव सहनी), भारती कुमारी (पिता- मौजे महतो) एवं अर्चना कुमारी (पिता- सुरेश महतो) शामिल हैं। वहीं जन्म प्रमाण पत्र के रूप में करीना कुमारी एवं जुली कुमारी (पिता- सुधीर राय) को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त मनरेगा जॉब कार्ड प्राप्त करने वाले लाभुकों में सीमा देवी (पति- दुखी राय), संतोष कुमार (पिता- रामअवतार राउत), मौसम कुमारी (पिता- संतोष कुमार), चांदनी कुमारी (पिता- अविनाश कुमार), खुशबू कुमारी (पिता- प्रकाश कुमार) तथा सुबोध पासवान एवं सुरेंद्र पासवान शामिल रहे।

इस अवसर पर विधायक महेश्वर हजारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन कल्याण शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन जमा करें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यह शिविर 16, 17 एवं 18 जून तक प्रखंड मुख्यालय में भी संचालित रहेगा।

ऐसे आवेदक जो पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में आवेदन जमा नहीं कर सके हैं, वे प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय  संजय कुमार, प्रखंड शिविर प्रभारी रजनीश कुमार राय, अंचलाधिकारी कल्याणपुर, मथुरापुर पंचायत के माननीय मुखिया, प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ महिला गिरफ्तार – Doorbeen News*

समस्तीपुर स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ महिला गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *