हाजीपुर स्टेशन का डीआरएम ने किया गहन निरीक्षण, अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सोनपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे अवसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने रविवार को हाजीपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र, फुट ओवर ब्रिज तथा प्लेटफॉर्मों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाजीपुर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यदायी एजेंसियों और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर रखरखाव, साफ-सफाई की व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए। डीआरएम ने कहा कि नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन से स्टेशन के समग्र विकास को गति मिलेगी।

गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हाजीपुर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं, उन्नत यात्री सेवाओं और आकर्षक अवसंरचना से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

*शिवाजीनगर में बिहार पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान, मुसहर टोली में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर 45 परिवारों का किया सर्वेक्षण – Doorbeen News*

शिवाजीनगर में बिहार पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान, मुसहर टोली में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर 45 परिवारों का किया सर्वेक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *