व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेलवे अस्पताल परिसर में शनिवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर, ग्रामीण रक्तदान संघ एवं महिला कल्याण संगठन के साझा प्रयास से किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। शिविर का शुभारंभ डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉ० स्मिता महापात्र, एडीआरएम सन्नी सिंहा, सीएमएस सुनील कुमार, सीनियर डीपीओ विवेक कुमार द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने सेकिसी जरूरतमंद की मदद करने से मिलने वाली आत्मिक खुशी तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए परोपकार की भावना बहुत सकारात्मक मानी जाती है। इसलिए लोगों को रक्तदान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।



महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने बताया की नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। डॉ० सुनीता कुमारी, डीआरयूसीसी सदस्य जहाँगीर आलम, चीफ टीटी अंजनी कुमार मुकुल, अमित कुमार मुर्मू, चंदन कुमार शर्मा, पशुपति नाथ झा, कृष्णा कुमार, आनंद कुमार वर्मा, संतोष कुमार, रीना कुमारी, परवीन कुमार, पंकज कुमार, सुजीत चौहान, शाहनवाज अहमद, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार एवं आमजनों और रेलकर्मियों ने अपना रक्तदान किया।



*बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत – Doorbeen News*
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत





