बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बेगूसराय। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पुलिस वाहन का चालक भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पुलिस अधिकारी एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार साहेबपुर कमाल के पास सड़क किनारे चल रहे एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में मृत पुलिस अधिकारियों की पहचान सज्जन कुमार, नीरज कुमार और ज्ञानानंद अमरेंद्र के रूप में हुई है। वहीं वाहन चालक ज्योतिष कुमार की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतक पुलिसकर्मियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

*8 महीने बाद भी मुआवजा भुगतान नही होने से आक्रोशित मोटर व्यवसायी ने किया प्रदर्शन – Doorbeen News*

8 महीने बाद भी मुआवजा भुगतान नही होने से आक्रोशित मोटर व्यवसायी ने किया प्रदर्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *