समस्तीपुर में इंटर्नशिप का नया मॉडल, छात्रों ने सीखा स्वास्थ्य संस्थानों का प्रबंधन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: द उम्मीद सोशल समर इंटर्नशिप 2026 के दसवें दिन जूलॉजी, रसायन विज्ञान (स्वास्थ्य डोमेन) एवं हेल्थ साइंस से जुड़े छात्र-छात्राओं को Revive Physiotherapy and Rehabilitation Center में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली एवं अस्पताल प्रशासन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर डॉ. आकृति ने विद्यार्थियों को अस्पताल प्रशासन, मरीज प्रबंधन, अभिलेख संधारण, स्वास्थ्य संस्थानों की प्रशासनिक व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान के सफल संचालन में चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ प्रभावी प्रशासन और समन्वय की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सेवाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

द उम्मीद के संस्थापक एवं अध्यक्ष Amarjeet Kumar ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक कार्यस्थलों पर सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से सोशल समर इंटर्नशिप के अंतर्गत विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन क्षेत्र से संबंधित संस्थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उनके ज्ञान, कौशल एवं व्यावसायिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था द्वारा संचालित यह इंटर्नशिप कार्यक्रम युवाओं को कौशल आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

*आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व सब रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्त – Doorbeen News*

आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व सब रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *