प्रेम संबंध और रुपये के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के छतवारी गांव में 23 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

मामले को लेकर मृतक सुमन कुमार की मां रंजन देवी ने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र को घर से बुलाकर ले जाया गया और उसकी हत्या कर शव को परवल के खेत में फेंक दिया गया। आवेदन में राजू दास, अमन कुमार तथा दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी की अमन कुमार से पूर्व से जान-पहचान और संबंध होने की चर्चा थी। वहीं, मृतक सुमन कुमार के पास राजू दास के 25 हजार रुपये बकाया होने की बात भी प्रकाश में आई है। पुलिस इन दोनों पहलुओं को हत्या के संभावित कारणों के रूप में जांच रही है।

आवेदन मिलने के बाद उजियारपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू दास और अमन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजू दास (30 वर्ष), पिता- भोला दास, निवासी छतवारी, थाना उजियारपुर
  • अमन कुमार (25 वर्ष), पिता- विश्वनाथ महतो, निवासी लखनीपुर महेशपट्टी, थाना उजियारपुर

बरामदगी

  • आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद।
  • वादिनी द्वारा प्रस्तुत एक अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

*खानपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग तेज, पथ निर्माण मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन – Doorbeen News*

खानपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग तेज, पथ निर्माण मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *