नीट-यूजी 2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन सतर्क

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं भंडारण, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी अथवा कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

अपर समाहर्ता ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती है। ऐसे में परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुचारु व्यवस्था के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगोली, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश – Doorbeen News*

विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगोली, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *