बंद चीनी मिल एवं हवाई अड्डे को चालू करने की मांग तेज, 15 जून को डीएम कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: दूधपुरा हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर चालू करने, बंद पड़े समस्तीपुर चीनी मिल एवं ठाकुर पेपर मिल को पुनः संचालित करने तथा मरनासन्न मुक्तापुर रामेश्वर जूट मिल के विकास-विस्तार एवं उसके संचालन की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बुधवार को समस्तीपुर जिला विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक डीआरएम चौक पर आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले के महत्वपूर्ण उद्योग-धंधों के बंद होने से हजारों मजदूरों एवं युवाओं के रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। वहीं दूधपुरा हवाई अड्डा वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इन संस्थानों को पुनर्जीवित कर जिले के आर्थिक विकास को गति दी जा सकती है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त मांगों को लेकर आगामी 15 जून को समस्तीपुर जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वक्ताओं ने आम जनता, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से इस आंदोलन में भाग लेकर जिले के विकास की लड़ाई को मजबूत बनाने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की तथा संचालन संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया। बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश ठाकुर, दीनबंधु प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, सुशील कुमार राय, सत्यनारायण सिंह, उपेंद्र राय, रघुनाथ राय, सुरेंद्र राम, राजकुमार महतो, शाहीद हुसैन, शम्भू राय, जगदीश प्रसाद यादव, रामनारायण राय, मनोज कुमार, विश्वनाथ सिंह हजारी, परमानंद मिश्र, मनोज कुमार राय, अशोक कुमार राय, राम विनोद पासवान, जीतेंद्र कुशवाहा, संतोष कुमार निराला समेत अन्य लोगों ने अपने- अपने विचार व्यक्त ने किये।

*करियन पंचायत में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, आग से बचाव को लेकर बांटे पंपलेट – Doorbeen News*

करियन पंचायत में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, आग से बचाव को लेकर बांटे पंपलेट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *