कुसुम सदन में सजी काव्य संध्या, साहित्यकारों ने कविता, ग़ज़ल और गीतों से बांधा समां

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर। कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार को केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन परिसर में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रामसूरत प्रियदर्शी द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद डॉ. रामेश गौरीश ने उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया। काव्य संध्या की अध्यक्षता हिंदी नवगीत के वरिष्ठ हस्ताक्षर हरि नारायण सिंह ‘हरि’ ने की, जबकि संचालन कवि प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। वरिष्ठ पत्रकार चांद मुसाफिर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्थान के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में मई माह में जन्मे हिंदी साहित्य के अनेक महान हस्ताक्षरों—डॉ. केदारनाथ लाभ, डॉ. डी.आर. ब्रह्मचारी, मार्कण्डेय प्रवासी, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण शाहाबादी, सुमित्रानंदन पंत, शरद जोशी, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर, कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर सहित अन्य साहित्य विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही हाल ही में दिवंगत हुए अंतरराष्ट्रीय शायर बशीर बद्र तथा जिले के सुप्रसिद्ध संगीतकार राम स्वरथ मतवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में भजन, गीत, ग़ज़ल, हास्य-व्यंग्य, भोजपुरी एवं मैथिली रचनाओं का विशेष आकर्षण रहा। बीच कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. परमानंद लाभ की नवीनतम कृति “प्रेम वियोग” का सामूहिक लोकार्पण भी किया गया।

काव्य पाठ के दौरान राजकुमार राय राजेश, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, नरेंद्र कुमार सिंह त्यागी, हरि नारायण सिंह हरि, दीपक कुमार श्रीवास्तव, कुमोद प्रसाद गिरि, डॉ. परमानंद लाभ, डॉ. उमाशंकर विद्यार्थी, रिंकू शर्मा, विष्णु कुमार केडिया सहित कई कवियों की रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का समापन शैलजा कनिष्ठा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। साहित्य प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

*ताजपुर नगर परिषद के सड़क की जर्जर स्थिति एवं नाला निर्माण की मांग को के धरना-प्रदर्शन – Doorbeen News*

ताजपुर नगर परिषद के सड़क की जर्जर स्थिति एवं नाला निर्माण की मांग को के धरना-प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *