किसान अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष जरूरी: खानपुर में किसान सभा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर/खानपुर। बिहार राज्य किसान सभा, समस्तीपुर के खानपुर अंचल किसान कौंसिल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मशीना पंचायत सरकार भवन में किया गया। शिविर की अध्यक्षता रामाशंकर सक्सेना ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि, किसान अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के इतिहास, संगठन और विभिन्न किसान आंदोलनों की जानकारी दी। उन्होंने मुंगेर किसान आंदोलन, बिहटा आंदोलन तथा चंपारण के ऐतिहासिक नील विद्रोह का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई हमेशा संघर्ष के बल पर ही आगे बढ़ी है।

सत्यनारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर निरंतर संघर्ष करना होगा। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि किसान खेती मुनाफे और बेहतर जीवन की उम्मीद से करते हैं, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्हें उत्पादन लागत तक नहीं मिल पाती। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।

शिविर में कृषि संकट, किसानों की आय, फसल लागत, सरकारी नीतियों तथा किसान संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रेमानंद सिंह, विजय कुमार, महेश राय, यशवंत चौधरी, सुचिता, सीताराम, शिवराम महतो सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे और अपने विचार रखे।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता, संगठन और संघर्ष तीनों जरूरी हैं तथा इसी उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

*सिंघिया में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश – Doorbeen News*

सिंघिया में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *