बुल्डोजर राज की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाकपा माले संघर्ष तेज करेगी – प्रोफेसर उमेश कुमार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी भाकपा माले – महावीर पोद्दार

Samastipur News: भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड कमिटी की बैठक आज पतैली कोरबद्धा उच्च विद्यालय में प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक उजियार पुर पार्टी की सांगठनिक और आन्दोलनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पार्टी संगठन का विस्तार, मजबूत और पार्टी कैडर की सामाजिक और राजनीतिक एवं वैचारिक रूप से मजबूत करने की विस्तारित कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा कि बिहार की डबल इन्जन भाजपा जदयू की सरकार गरीबों पर बुल्डोजर चलाकर दमन कर रही है। उसके दमनात्मक नीतियो को भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी और जन सन्घर्ष तेज किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि भाकपा माले आने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कमिशनखोरी के खिलाफ पन्चायत का सर्वांगीण विकास, भाईचारा और एकता, शोषण दमन पर रोक, और जनता का हक जनता तक पहुंचा देना मुख्य मुद्दा रहेगा। बैठक में जिला कमेटी सदस्य फिरोजा बेगम एवं समीम मन्सुरी के आलावे हेमन्त सिंह, अर्जुन दास, राहुल राय,मो फरमान, महेश प्रसाद सिंह,नवीन सिंह ,मो कमालुद्दीन,मो चांद व अन्य साथी मौजूद थे।

 

*भाई की हत्या का 24 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में मारी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार – Doorbeen News*

भाई की हत्या का 24 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में मारी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *