समस्तीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: चाय दुकान की आड़ में बिक रहा था ‘कोटा’, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चाय दुकान की आड़ में चल रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में ‘कोटा’ नामक कैप्सूलनुमा नशीला पदार्थ, दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 की शाम मोहनपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जौनापुर (चैनपुर) गांव स्थित एक चाय दुकान से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मो०नगर एवं सशस्त्र बल के साथ सुरेश राय की चाय दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान सुरेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चाय दुकान की आड़ में ‘कोटा’ बेचने की बात स्वीकार कर ली। तलाशी में उसके पास से 21 पीस कैप्सूलनुमा डिब्बी बरामद हुई।

इसके बाद सुरेश राय की निशानदेही पर पुलिस ने पत्थरघाट स्थित विनोद राय की चाय दुकान पर दूसरी छापेमारी की, जहां से विनोद राय और उसके पुत्र बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में विनोद राय के पास से 72 पीस मादक पदार्थ, एक मोबाइल और 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जबकि बबलू कुमार के पास से 08 पीस नशीली डिब्बी और एक मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार कुल 101 पीस मादक पदार्थ का वजन करीब 40.4 ग्राम है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार विनोद राय और उसका पुत्र पहले भी कई गंभीर मामलों में आरोपित रह चुके हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

*रील बनाने का भूत उतरा: हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार, भुसाघर से लोडेड कट्टा बरामद – Doorbeen News*

रील बनाने का भूत उतरा: हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार, भुसाघर से लोडेड कट्टा बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *