व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) योगेश्वर साह का एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए Arvind Pratap Singh ने तत्काल जांच का आदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रोसड़ा संजय कुमार सिन्हा द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के बाद समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर एसआई योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर रखा गया है।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा आरोपी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध अग्रतर विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसआई योगेश्वर साह एक व्यक्ति से रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही आम लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
इधर, पुलिस विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार या कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




*समस्तीपुर में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार – Doorbeen News*
समस्तीपुर में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार





