व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें
Samastipur News: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा गांव के समीप शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग एसएच 88 पर फुलहरा बाईपास के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया तथा लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम हटाया गया।
मृतक की पहचान लिलहौल गांव निवासी गणेश पंडित के 25 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि करण कुमार अपनी बाइक से किसी काम से लिलहौल से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फुलहरा बाईपास के समीप बहेड़ी की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और करण कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को घेर लिया और सिंघिया बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
लेकिन चालक भाग निकला। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच02डब्ल्यू1135 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना के बाद लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया था, जिसे समझाकर हटाया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




*DM बोले- जल संरक्षण और सिंचाई योजनाओं को दें प्राथमिकता, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – Doorbeen News*
DM बोले- जल संरक्षण और सिंचाई योजनाओं को दें प्राथमिकता, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं





