व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: Samastipur। जिले के Sarairanjan थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने State Bank of India के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में घुसकर करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
30 सेकेंड में लूटकर फरार हुए बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार पांच अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। इनमें चार बदमाश अंदर घुसे, जबकि एक बाहर सड़क पर निगरानी करता रहा।
अंदर पहुंचते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्राहकों और सीएसपी कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर पर रखी करीब दो लाख रुपये की राशि समेटी और महज 30 सेकेंड के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


ग्राहकों में मची अफरा-तफरी
घटना के समय केंद्र में कई ग्राहक मौजूद थे। अचानक हुई लूट से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बदमाशों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही; सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ग्राहक सेवा केंद्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।




*बिहार में इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए अहम निर्देश – Doorbeen News*
बिहार में इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए अहम निर्देश





