व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बीते दिनों नदी में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत मद से आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में सीओ वीणा भारती ने बिशनपुर गांव निवासी राम बदन पंडित की पत्नी रेखा देवी को उनके पुत्र ओम कुमार तथा बथनाहा गांव निवासी विनोद माझी की पत्नी किरण देवी को उनके पुत्र रितेश कुमार की मौत पर चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस दौरान सीओ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकार की ओर से निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। उन्होंने लोगों से बरसात और नदी-तालाब के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी की। सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।




*दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई अहम निर्देश – Doorbeen News*
दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई अहम निर्देश





