12 मई से शुरू हुआ फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 30 जून तक निःशुल्क बनेगी किसानों की डिजिटल पहचान

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

पटना/समस्तीपुर: किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू किया है। इसके तहत 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों की डिजिटल पहचान यानी फार्मर आईडी बनाई जाएगी। यह पंजीकरण सभी Common Service Centres (सीएससी) और वसुधा केंद्रों पर पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है।

किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है। इच्छुक किसान स्वयं भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और स्वयं के नाम की जमाबंदी आवश्यक है।
फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद किसानों को Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (पीएम-किसान) सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। इसके अलावा फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सहायता अनुदान तथा फसल क्षति पर वास्तविक नुकसान के आधार पर मिलने वाली सहायता का लाभ भी एक ही डिजिटल पहचान के माध्यम से प्राप्त होगा।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, उन्हें भविष्य में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। दरभंगा प्रमंडल के लिए हेल्पलाइन नंबर 9470247293 जारी किया गया है।

*मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग’ हेल्पलाइन और पोर्टल का किया शुभारंभ, अब 30 दिनों में होगा शिकायतों का समाधान – Doorbeen News*

मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग’ हेल्पलाइन और पोर्टल का किया शुभारंभ, अब 30 दिनों में होगा शिकायतों का समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *