व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
पटना/समस्तीपुर: जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना से ‘सहयोग’ हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के माध्यम से अब राज्य के नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

नागरिकों की शिकायतों की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार के अनुसार प्रत्येक शिकायत के निष्पादन के लिए अधिकतम 30 दिनों की समयसीमा निर्धारित की गई है। यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही स्वतः तय की जाएगी।
शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल sahyog.bihar.gov.in� के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकेगा।
इसके साथ ही 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर विशेष जन सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारी सीधे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है, ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।




*25 मई को जिला में होगा प्रदर्शन, बैठक में लिया गया निर्णय, सफलता को लेकर बनाई गई रणनीति – Doorbeen News*
25 मई को जिला में होगा प्रदर्शन, बैठक में लिया गया निर्णय, सफलता को लेकर बनाई गई रणनीति





