25 मई को जिला में होगा प्रदर्शन, बैठक में लिया गया निर्णय, सफलता को लेकर बनाई गई रणनीति

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

 

बिहार राज्य किसान सभा के समस्तीपुर जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय भाकपा सभागार बंगाली टोला समस्तीपुर में देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला महासचिव रामयतन सिंह राकेश ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए 25 मई को राज्य स्तरीय फैसला के अनुसार समस्तीपुर जिला समाहर्ता के समक्ष बिहार राज्य किसान सभा के प्रदर्शन की योजना पर विस्तृत चर्चा की।

सर्वसम्मति से सभी अंचलों में सदस्यता अभियान तेज करते हुए सरकार की किसान विरोधी नीतियों को हर किसान तक पहुंचने का संकल्प लिया। बैठक को बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो ने आम किसानों की जमीन को सड़क के निर्माण के नाम पर अधिग्रहण कर कृषि भूमि को समाप्त करने के सवाल पर इस जिला में विभिन्न जगहों पर किसान आंदोलन का समर्थन किया मुक्तापुर जूट मिल चालू करने का प्रस्ताव, किसान सभा ने लिया कृषि इनपुट में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।

इस बैठक में सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना सुधीर कुमार देव, जय कृष्ण दत्त, अजय कुमार , अनिल कुमार महतो, शाहिद अंसारी, ललितेश्वर राजा, जगत नारायण प्रसाद, शंभू कुमार चौधरी,  रामकुमार पोद्दार आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

*समस्तीपुर डीआरएम से मुलाकात के बाद रेलवे ने जारी किया आदेश, अंडरपास निर्माण तक बहाल होगी आवाजाही – Doorbeen News*

समस्तीपुर डीआरएम से मुलाकात के बाद रेलवे ने जारी किया आदेश, अंडरपास निर्माण तक बहाल होगी आवाजाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *