सिंघिया में पुलिस टीम पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार, वारंटी को भगाने का आरोप

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur news: सिंघिया थाना अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव में पुलिस टीम पर हमला कर शराब कारोबारी वारंटी को भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विष्णुपुर डीहा निवासी  चंदन सिंह, रंजीत सिंह तथा रंजीत सिंह की पत्नी बिजली देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बताया गया कि मंगलवार की रात सिंघिया थाना पुलिस शराब कारोबारी एवं वारंटी सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। घटना में दो पुलिस पदाधिकारी एवं एक सिपाही घायल हो गए थे। हमले के दौरान आरोपितों ने धक्का-मुक्की और मारपीट कर वारंटी को मौके से भगा दिया था।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं किया जाएगा।

*समस्तीपुर कॉलेज में बीए पंचम सेमेस्टर छात्रों के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित – Doorbeen News*

समस्तीपुर कॉलेज में बीए पंचम सेमेस्टर छात्रों के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *