राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सुनिश्चित करें कि सभी नोटिस का तामिला ससमय करें

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Daebhanga News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा  अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ नोटिस तामिले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी नोटिसों को पक्षकारों तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि अबतक जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से नौ हजार कोर्ट केस में एवं लगभग 21 हजार 500 प्रिलीटिगेशन मामलों में नोटिस भेजा गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सुनिश्चित करें कि सभी नोटिस का तामिला ससमय किया जाये। उन्होंने बताया कि लगभग 1600 ट्रैफिक चालान के मामलों को भी निष्पादन के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा विद्युत विभाग से संबंधित 600 मुकदमों को भी चिन्हित किया गया है। यदि सभी मामलों के पक्षकारों तक नोटिस पहुंचता है तो 09 मई 2026 को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निपटारा होगा।

सचिव आरती कुमारी बोली कि सभी हितधारकों के परस्पर सहयोग से ही यह आयोजन सफल होगा। इसलिए सभी हितधारकों से अनुरोध है कि अपने स्तर से लोक अदालत की सफलता के लिए विशेष प्रयास करें।
बैठक में एसडीपीओ सदर एवं एसडीपीओ बेनीपुर सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

*प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – Doorbeen News*

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *