सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 3172 धराए

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Sonpur News: यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, निष्पक्ष एवं सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से सोनपुर मंडल में दिनांक 04 मई 2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के कुशल निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों द्वारा समन्वित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई की गई, जिससे उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए।

अभियान के दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में सघन एवं व्यापक जांच की गई। इस दौरान कुल *3172* मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। इन मामलों से ₹ *22,55,329* /- का राजस्व जुर्माने के रूप में अर्जित किया गया, जो अभियान की प्रभावशीलता एवं टीमों की सक्रियता को दर्शाता है।

इसी क्रम में बेगूसराय जंक्शन पर विशेष मैजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान भी सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस विशेष अभियान में *178* बिना टिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया तथा ₹ *1,06,985* /- का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई यात्रियों में नियमों के प्रति अनुशासन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

सोनपुर मंडल द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं पारदर्शी यात्रा सुविधा उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से ऐसे सघन टिकट जांच अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और यात्रियों के हितों की रक्षा हो सके।

मंडल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें तथा एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा वातावरण बनाने में रेलवे का सहयोग करें।

*पटना में ‘एक अणे मार्ग’ का नाम बदला: अब ‘लोक सेवक आवास’, CM आवास को मिली नई पहचान – Doorbeen News*

पटना में ‘एक अणे मार्ग’ का नाम बदला: अब ‘लोक सेवक आवास’, CM आवास को मिली नई पहचान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *