व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News | जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 20 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 10 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अलावा बिजली, निर्वाचन और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की गई।
भूमि विवाद के मामले रहे सबसे ज्यादा:
प्राप्त परिवादों में आधे मामले जमीन से जुड़े थे, जो जिले में भूमि विवाद की गंभीरता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त एक मामला विद्युत विभाग और एक निर्वाचन विभाग से संबंधित था, जबकि अन्य मामले जान-माल की सुरक्षा और विभिन्न विषयों से जुड़े थे।


अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सुनवाई के दौरान डीएम ने सभी मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
वरीय अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




*धान अधिप्राप्ति की समीक्षा: 31 मई तक 100% CMR जमा करने का सख्त निर्देश – Doorbeen News*
धान अधिप्राप्ति की समीक्षा: 31 मई तक 100% CMR जमा करने का सख्त निर्देश





