पटना में DM व SP के साथ उच्चस्तरीय  कार्यशाला, CM ने कहा कि डीएम एवं एसपी  जिले में ही 75% समस्याओं का समाधान कर सकते हैं

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Patna News: सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित अधिवेशन भवन में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी (DM) एवं पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा जनसेवा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की।

विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर फोकस: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

सुशासन और जवाबदेही पर बल : अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से ही राज्य का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि डीएम एवं एसपी अगर चाह लेंगे तो जिले में ही 75% समस्याओं का समाधान कर देंगे। जनता को भटकने की जरूरत नहीं होगी।

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता की सेवा ही सरकार का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संवेदनशीलता, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस कार्यशाला के माध्यम से राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाने का स्पष्ट संदेश दिया।

*खानपुर में अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में अनियमितताओं पर DDC ने जतायी नाराजगी – Doorbeen News*

खानपुर में अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में अनियमितताओं पर DDC ने जतायी नाराजगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *