व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News : वाहन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के क्रम में विभिन्न वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई। परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल विभिन्न श्रेणी के वाहनों की जांच की गई, जिनमें ओवरलोडिंग, वैध कागजात की अनुपलब्धता एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पाए गए।


इस क्रम में कुल ₹4,08,500 (चार लाख आठ हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना निर्धारित किया गया। संबंधित वाहन मालिकों/चालकों को नियमानुसार दंड राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक कागजात के साथ ही निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।




*समस्तीपुर मंडल में सुरक्षा, संरक्षा एवं सतर्कता सुदृढ़ करने हेतु व्यापक निर्देश जारी – Doorbeen News*
समस्तीपुर मंडल में सुरक्षा, संरक्षा एवं सतर्कता सुदृढ़ करने हेतु व्यापक निर्देश जारी





