व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करे
Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाजीनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमित के आकस्मिक निधन से पूरे स्वास्थ्य विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। सोमवार को पटना स्थित उनके आवास पर हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही शिवाजीनगर पीएचसी सहित क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि डॉ. कुमार अमित अवकाश पर अपने परिवार के साथ पटना स्थित आवास पर थे, जहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
वे मूल रूप से खगड़िया जिले के मानसी के निवासी थे। अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पण भाव के कारण वे स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
डॉ. अमित के निधन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टर सुभाष कुमार के नेतृत्व में सभी उपस्थित चिकित्सकों, कर्मियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर डॉक्टर विष्णुदेव भगत, डॉक्टर दीपेंद्र पाण्डेय, यूनिसेफ के बीएमसी विक्रम कुमार चौधरी, सौरभ कुमार सहित एएनएम रेशमा कुमारी, गायत्री कुमारी, वीणा कुमारी, मिंटू कुमारी, शिवांगी कुमारी, रौनक चतुर्वेदी, सुमन कुमारी, वीरेंद्र कुमार, नूतन कुमारी, सविता कुमारी, मोतीलाल, सुदर्शन कुमार, सुनीता कुमारी, रौनक कुमार, सचिन कुमार समेत अनेक कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. कुमार अमित का निधन स्वास्थ्य विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में पीएचसी की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुईं और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सका।
शोकाकुल वातावरण के बीच उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।




*स्व-जनगणना की रफ्तार सुस्त: सर्वर समस्या से लोग परेशान, 50 हजार ने ही किया रजिस्ट्रेशन – Doorbeen News*
स्व-जनगणना की रफ्तार सुस्त: सर्वर समस्या से लोग परेशान, 50 हजार ने ही किया रजिस्ट्रेशन





