व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर जिले में स्व-जनगणना अभियान की रफ्तार इन दिनों धीमी पड़ गई है। एक ओर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर तकनीकी दिक्कतें लोगों की राह में बाधा बन रही हैं। सर्वर की समस्या के कारण कई लोग चाहकर भी स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
वेरिफिकेशन के बाद रुक जा रही प्रक्रिया: स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के बाद लोकेशन कन्फर्म नहीं हो पाती, जिससे आगे की प्रक्रिया रुक जाती है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह 9 बजे के बाद सर्वर धीमा या डाउन हो जाता है। हालांकि सुबह जल्दी या देर रात में पोर्टल बेहतर तरीके से काम करता है।


50 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण: जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार रविवार तक जिले में करीब 50 हजार लोग स्व-जनगणना में भाग ले चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिसे जल्द सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान जारी: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पीडीएस डीलरों और जीविका दीदियों को भी लोगों को स्व-जनगणना के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
4 दिन में पूरा करना है लक्ष्य: स्व-जनगणना का कार्य 17 अप्रैल से शुरू हुआ था और यह अभियान 1 मई तक चलेगा। अब इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केवल 5 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रशासन के सामने लक्ष्य हासिल करने की चुनौती भी बढ़ गई है।




*सम्राट चौधरी के पास रहेगा गृह विभाग या JDU के खाते में जाएगा! समझिए ‘योगी Modal’ वाला ‘Super CM’ फॉर्मूला – Doorbeen News*





