स्नातक महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें

Samastipur news: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत राम लखन सिंह रामस्वरूप मंडल स्नातक महाविद्यालय परिसर में शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष सह रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बब्ली, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, सचिव उर्मिला सिन्हा, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह,
प्रोफेसर डॉ. शाहिद हसन, संजय कुमार मंडल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राज किशोर मंडल, माधव कुमार, राजेश्वर प्रसाद सिंह एवं देवनारायण मंडल समेत अन्य थे। अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ने महाविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना प्राथमिकता है।

उन्होंने संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा छात्रों के हित में नई योजनाएं लागू करने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं के नियमित संचालन तथा भवन मरम्मत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

*भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर निकाला गया मार्च – Doorbeen News*

भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर निकाला गया मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *