देश के इस अपमान के लिए नरेंद्र मोदी के ट्रंप की मित्रता ही जिम्मेदार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद समस्तीपुर की बैठक पार्टी जिला कार्यालय बंगाली टोला समस्तीपुर में प्रयागचंद मुखिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का पर्यवेक्षक पूर्व विधान पार्षद सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य उषा सहनी ने की अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीतिक की चर्चा करते हुए ट्रंप द्वारा भारत को नरक का द्वार कहने की घोर निंदा की और देश के इस अपमान के लिए नरेंद्र मोदी के ट्रंप की मित्रता को ही जिम्मेदार माना।

राज्य में राज सत्ता का परिवर्तन पिछले दरवाजे से जनमत के विपरीत मोदी अमित शाह की साजिश कहा बैठक में कार्य रिपोर्ट एवं आगामी आंदोलन का प्रस्ताव जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने प्रस्तुत किया और मई महीने में किसानों के फसल की छती पूर्ति एवं ऋण माफी की मांग की साथ एक बड़ा आंदोलन की राजनीति बनाई गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव एवं मई दिवस की तैयारी के लिए सभी अंचलों में कार्यक्रम बनाया गया।

बैठक में राज्य परिषद सदस्य गजेंद्र प्रसाद चौधरी, डॉ अनिल कुमार, सुधीर कुमार, जय कृष्ण दत्त, सुधीर कुमार देव,रामविलास शर्मा, शंकर राम, शशि रंजन कुमार बबलू, शंकर प्रसाद शाह, जगत नारायण प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, अर्जुन कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ रामकुमार, मोहम्मद मुन्ना, राम सागर सिंह, रामचंद्र सिंह, शाहिद अंसारी, संजय कुमार, डॉ बी सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, रुमाल यादव, लक्ष्मण पासवान, आदि ने अपने-अपने विचार रखा।

*उदयनाचार्य की जन्मस्थली को राजकीय पर्व का दर्जा दिलाने की उठी मांग, सांसद ने विकास कार्यों का दिया आश्वासन – Doorbeen News*

उदयनाचार्य की जन्मस्थली को राजकीय पर्व का दर्जा दिलाने की उठी मांग, सांसद ने विकास कार्यों का दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *