राष्ट्र कवि की पुण्यतिथि पर व्याख्यानमाला, युगपुरुष थे दिनकर: डाॅ लाभ

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

समस्तीपुर: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह “दिनकर ” की पुण्य-तिथि के मौके पर “दिनकर की काव्य में राष्ट्रीय चेतना ” विषयक एक व्याख्यानमाला का आयोजन जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाई गई। आरंभ में आगत अथितियों का स्वागत अधिवक्ता अकबर रजा शोज ने किया, जबकि मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुभेश कुमार थे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में डाॅ लाभ ने कहा कि दिनकर भारत और भारतीयता के प्रतीक थे जो युगों-युगों तक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मो मेराज आलम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मायानन्द राय ने करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।

सारगर्भित व्याख्यान देने वाले में प्रमुख फैसल रहमान, समदर्शी राजगृहार, अरुण कुमार ठाकुर, रमेश कुमार वर्मा, मो आफताब अंसारी, शेष नारायण, मंसूर अली अंसारी, भूषण कुमार, प्रेमजीत झा, सदाशिव झा ,मो बेलाल, विकास यादव आदि थे।

*भीषण गर्मी में बिजली का संकट: ढाई घंटे से गुल सप्लाई, लोग बेहाल – Doorbeen News*

भीषण गर्मी में बिजली का संकट: ढाई घंटे से गुल सप्लाई, लोग बेहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *