व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शहर में पिछले ढाई घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। जिन घरों में इनवर्टर है, वहां भी लंबी कटौती के कारण बैटरी जवाब दे चुकी है।
बिना सूचना कट रही बिजली: स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के सप्लाई काट देता है। अचानक बिजली गुल होने से न सिर्फ घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छोटे कारोबार और दफ्तरों का काम भी ठप पड़ जा रहा है।


हीट वेव के बीच बढ़ी मुश्किलें: अप्रैल महीने में ही गर्मी ने जून जैसा अहसास करा दिया है। मौसम विभाग द्वारा हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में लगातार बिजली कटौती लोगों के लिए दोहरी मार साबित हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाल बेहाल: सिर्फ शहर ही नहीं, रोसड़ा, खानपुर, शिवाजीनगर, हसनपुर समेत आसपास के इलाकों में भी पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी है। लोगों का कहना है कि कब बिजली आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं है।


‘फॉल्ट’ बना स्थायी बहाना: बिजली विभाग के अधिकारी हर बार ‘फॉल्ट’ का हवाला देकर सप्लाई बाधित होने की बात कहते हैं। लोगों का सवाल है कि अगर बार-बार फॉल्ट हो रहा है, तो मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती का फायदा क्या है।
लोगों में बढ़ रहा आक्रोश: भीषण गर्मी में लगातार बिजली संकट से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि विभाग समय पर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि इस तपती गर्मी में राहत मिल सके।


*समस्तीपुर, मधुबनी सहित अन्य स्टेशनों से खुलेगी 07 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा – Doorbeen News*
समस्तीपुर, मधुबनी सहित अन्य स्टेशनों से खुलेगी 07 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा





