व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
समस्तीपुर; जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ गांव में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। मामला सिर्फ निजी जमीन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय लोगों के अनुसार धार्मिक स्थल (डीहवार स्थान) से जुड़ी भूमि पर भी कथित अतिक्रमण का आरोप सामने आया है।
आवेदक प्रेमजीत कुमार झा और यशवंत कुमार झा ने अनुमंडल दंडाधिकारी, समस्तीपुर के समक्ष आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक जमीन, जिसका विवरण खाता 136 और खेसरा 541 में दर्ज है, पर विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


आवेदन में कहा गया है कि संबंधित भूमि के आसपास स्थित डीहवार स्थान, जिसे ग्रामीण आस्था का केंद्र मानते हैं, उसके मार्ग पर भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश और तनाव की स्थिति बनी हुई है।आवेदकों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और स्थिति हिंसक होने की आशंका है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उक्त भूमि का कुछ हिस्सा पूर्व में सरकारी योजना (नल-जल योजना) के लिए भी दिया गया था।
वहीं, आरोपित पक्ष का पक्ष इस मामले में सामने नहीं आ सका है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए आवेदकों ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित शांति भंग को रोका जा सके।स्थानीय प्रशासन के लिए यह मामला कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता से भी जुड़ा हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को किस तरह सुलझाता है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाता है।




*मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्राइवेट संवेदक द्वारा नियंत्रित सर्वर रूम में आग की घटना – Doorbeen News*
मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्राइवेट संवेदक द्वारा नियंत्रित सर्वर रूम में आग की घटना





