व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहटौली पंचायत के हरिजन टोली वार्ड 5 में बुधवार को हरिजन दलान सामुदायिक भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। करीब 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सामुदायिक भवन के उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ आलोक कुमार सिंह, पंचायत की मुखिया प्रेम कुमार सहनी, तकनीकी सहायक जेई दीप सागर एवं विकास कुमार, पूर्व जिला पार्षद डॉ. शिव शंकर मंडल तथा सरपंच रविंद्र प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित अतिथियों का पाग, चादर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के बाद वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे खासकर हरिजन टोली के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा।
बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह की योजनाएं गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करती हैं। मुखिया प्रेम कुमार सहनी ने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और आगे भी जनहित में कार्य जारी रहेगा।
मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष कुमार, अकाउंटेंट अर्जुन कुमार, ललिंदर दास, जी वॉच पासवान, सुजीत पासवान, रामसेवक पासवान, प्रेम पासवान, अशोक पासवान सहित अन्य थे। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।




*कुलाधिपति ने डॉ अंकित कुमार सिंह सम्पादित ‘पौधों से प्राप्त कैंसर रोधी औषधियां’ नामक पुस्तक का किया विमोचन – Doorbeen News*





