व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत नन्दे नगर गांव वार्ड 13 में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक निजी गैराज में खड़ी डिजायर कार, एक बाइक सीटी 100, चौकी, टेबल, कुर्सी एवं प्लाई सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान से संबंधित एक वाहन को भी आंशिक क्षति पहुंचने की सूचना है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 13 निवासी स्व भाग नारायण झा उर्फ बबलू झा के पुत्र शिवचंद्र झा उर्फ पप्पू झा के गैराज में यह आग लगी। बताया जा रहा है कि यह गैराज वाहन रखने के उद्देश्य से बनाया गया था, जिसमें निजी वाहन एवं घरेलू उपयोग के सामान रखे गए थे।जब अचानक गैराज से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही शिवाजीनगर दमकल फायर ब्रिगेड की टीम और घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित शिवचंद्र झा ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अचानक आग लग गई और देखते ही देखते सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।



*उपनयन संस्कार में मटकोर रस्म: परंपरा के साथ जुड़ा है पर्यावरण और विज्ञान का संदेश – Doorbeen News*
उपनयन संस्कार में मटकोर रस्म: परंपरा के साथ जुड़ा है पर्यावरण और विज्ञान का संदेश





