व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर : जिले के घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर स्थित वार्ड छह में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच सरायरंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह वीआईपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल कुमार मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए अपने निजी कोष से आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चीनी एवं आलू जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर एक किसान के घर में गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई, जिसमें कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में जगदीशपुर निवासी राम पदारथ महतो, संतलाल महतो, चूलाह महतो, धनेश्वर महतो एवं तुला महतो के परिवार प्रभावित हुए हैं। अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवार को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।
इस दौरान श्री कुणाल ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी खो दी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। राहत वितरण के दौरान सत्यम कुमार, सुधीर राय, राकेश जी बउआ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि अग्नि पीड़ितों को जल्द आवास योजना और आपदा राहत कोष से सहायता दी जाए, ताकि वे पुनः अपना जीवन शुरू कर सके।




*37 सरकारी विद्यालयों का किया गया व्यापक औचक निरीक्षण, दिया निर्देश – Doorbeen News*
37 सरकारी विद्यालयों का किया गया व्यापक औचक निरीक्षण, दिया निर्देश





