व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटोरी क्षेत्र में एक गैस एजेंसी पर छापेमारी की। अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अवेंदकर चौक के पास स्थित एक मकान की जांच की गई, जो विशेश्वरी गैस एजेंसी से जुड़ा बताया गया। एजेंसी का संचालन विनय कुमार द्वारा किया जा रहा था।
बड़ी संख्या में सिलेंडर मिले: छापेमारी के दौरान टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण मिला। जांच में 14.2 किलोग्राम के विभिन्न कंपनियों—BPCL, IOCL और HPCL—के भरे और खाली सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा 19 किलोग्राम और 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी पाए गए।



प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी के संकेत: प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सिलेंडरों के भंडारण की स्थिति संदिग्ध पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि नियमों के विपरीत तरीके से भंडारण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई और बरामद सामग्री का विधिवत सूचीकरण किया गया।
दस्तावेज मांगे, जांच जारी : जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गैस एजेंसी से सभी आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी: जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली अकरम ने स्पष्ट कहा कि अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



*एनएसएस के सुचारू संचालन हेतु शीघ्र ही पटना में होगा राज्य स्तरीय क्नवेन्सन का आयोजन – Doorbeen News*
एनएसएस के सुचारू संचालन हेतु शीघ्र ही पटना में होगा राज्य स्तरीय क्नवेन्सन का आयोजन





