कल्याणपुर में गोलीकांड: एक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल; जांच के लिए SIT गठित

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर | जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माधोपुर भुआल के पास सड़क पर शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक और घायल की पहचान: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमित कुमार राय उर्फ फेंकन (उम्र करीब 32 वर्ष), पिता उपेंद्र राय, निवासी भुसकौल, थाना चकमेहसी के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक राजीव कुमार (उम्र करीब 23 वर्ष), पिता सतन राय, निवासी जितवरिया, थाना कल्याणपुर बताया गया है।

घटनास्थल पर मिला शव: पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अमित कुमार राय का शव सड़क पर पड़ा मिला, जबकि राजीव कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी था। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच: पुलिस ने बताया कि मृतक अमित कुमार राय की पूर्व में आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

SIT गठित, जांच जारी: घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल और डीआईयू की टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) कल्याणपुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

*डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश – Doorbeen News*

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *