परशुराम भक्त सेवा समिति द्वारा मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव समारोह

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: परशुराम भक्त सेवा समिति के द्वारा श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह एवं मन्दिर निर्माण हेतु ध्वजारोहण बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी धाम गांव में रविवार को सभी ग्राम वासियों के जन सहयोग से किया गया है। भगवान परशुराम जी के चित्र पर सभी गणमान्य व्यक्ति और धर्म प्रेमी युवाओं के द्वारा फुल माला चढ़ाकर पूजन किया गया।

परशुराम जन्मोत्सव के दिन ही सभी परशुराम भक्तों के द्वारा बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में सामुहिक रूप से पूजन करके भगवान परशुराम जी के मन्दिर निर्माण के लिए ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय कुमार सिंह उपस्थित हुए। मौके परशुराम जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी ग्रामीण पंडित रामानंद झा जी के द्वारा किया गया।

आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर कर एक दूसरे के द्वारा बारी-बारी से सम्मानित कराने का कार्य समाजसेवी यशवंत चौधरी बादशाह एवं शुभम् कुमार चौधरी जी के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि  वरुणेश विजय जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन धर्मेंद्र कुमार झा जी के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पत्रकार यशवंत चौधरी बादशाह के द्वारा किया गया।

परशुराम जन्मोत्सव समारोह में निर्णय लिया गया कि भगवान श्री परशुराम जी का भव्य मंदिर निर्माण कर प्रतिमा स्थापित किया जायेगा। परशुराम जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह शिवम कुमार शिवाय, दीपक कुमार चौधरी, श्यामा कान्त झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण झा,

श्री सुनील झा, कमलाकांत चौधरी, गोपाल झा, पूर्व प्रधानाध्यापक राम उदित चौधरी, हरे कान्त झा, विकास झा, डिके मोहन झा, अंकित झा, अधिवक्ता नीरज कुमार झा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रेमजीत झा जी, निखिल आनंद,

निरंजन कुमार राय, पवन कुमार मिश्रा, रामशंकर झा मनटुन, रामनरेश चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, निखिल आनंद, पैक्स प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभूषण चौधरी, दिगम्बर चौधरी, विजय कुमार चौधरी, रौशन चौधरी बबलू, रामबाबू चौधरी, दीपक चौधरी, आदित्य कुमार चौधरी मन्नू, अंकित कुमार चौधरी, मोहन चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, आदित्य कुमार चौधरी मन्नू, मनोज कुमार चौधरी, यशवंत चौधरी डब्लू जी, शुभम चौधरी, शिवम चौधरी, मोहन चौधरी, ब्रजकिशोर चौधरी, गोपाल चौधरी, पवन मिश्रा, कन्हैया चौधरी, शिव कुमार चौधरी आदि अतिथि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

*छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम पर हमला: ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल – Doorbeen News*

छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम पर हमला: ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *