दहेज हत्या की आशंका: एक माह बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के शव को करीब एक माह तीन दिन बाद कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतिका की पहचान हरिपुर गांव निवासी मोहम्मद मीमतुला की पत्नी रवीरा खातून के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रवीरा खातून का मायका लिल्हौल गांव में है।

मृतिका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे गुपचुप तरीके से दफना दिया गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कवरगाह से शव को बरामद किया।

मायके वालों ने सास, ससुर और पति पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।सिंघिया पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।

*सड़क किनारे युवक का शव मिलने से आक्रोश, रोसड़ा–सिंघिया एसएच-88 जाम – Doorbeen News*

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से आक्रोश, रोसड़ा–सिंघिया एसएच-88 जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *