समस्तीपुर मंडल कारा में की गई छापेमारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में समस्तीपुर मंडल कारा में रात्रि प्रहरी के दौरान एक विशेष सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान देर रात सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा कारा परिसर में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

छापेमारी के क्रम में कारा परिसर के विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें वार्ड संख्या 32 पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान बंदियों के बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई तथा कारा परिसर के संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई। साथ ही, कारा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता एवं ड्यूटी निष्पादन का भी मूल्यांकन किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि कारा में किसी भी प्रकार की अवैध या आपत्तिजनक सामग्री का प्रवेश न हो। हालांकि, विस्तृत तलाशी के बावजूद किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हो सकी, जो कि कारा प्रशासन की सतर्कता एवं अनुशासन को दर्शाता है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कारा प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा बंदियों के बीच अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान निरंतर जारी रखे जाएं, ताकि कारा परिसर में शांति, सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*शादी समारोहों में बढ़ती गैस की मांग को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बुलाई अहम बैठक – Doorbeen News*

शादी समारोहों में बढ़ती गैस की मांग को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बुलाई अहम बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *