शादी समारोहों में बढ़ती गैस की मांग को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बुलाई अहम बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आज अनुमंडल क्षेत्र के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान विवाह सीजन के दौरान रसोई गैस की बढ़ती मांग को सुचारु रूप से पूरा करना तथा उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि वे गैस की आपूर्ति को नियमित एवं पारदर्शी बनाए रखें, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक विलंब या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से विवाह के मौसम में बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्टॉक रखने तथा समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने पर बल दिया।


श्री कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि गैस वितरण के दौरान किसी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गैस वितरण के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और प्रशासन इसके लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।
बैठक के अंत में सभी गैस एजेंसी संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करेंगे तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

*डिजिटल युग की ओर बड़ा कदम: समस्तीपुर में ‘स्व-जनगणना 2027’ का शुभारंभ – Doorbeen News*

डिजिटल युग की ओर बड़ा कदम: समस्तीपुर में ‘स्व-जनगणना 2027’ का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *