व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत आयोजित ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में भाग लिया। राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम पूरे जोश व ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।


महिलाएं ही विकसित भारत की आधारशिला: सीएम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने इस पहल को समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
17 अप्रैल को बताया ऐतिहासिक दिन:
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यदि महिलाओं को सबसे ज्यादा सशक्त बनाने वाला विधेयक लोकसभा से पारित होता है, तो 17 अप्रैल का दिन देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन के रूप में याद किया जाएगा।
उत्साह और सहभागिता का संगम:
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ‘नारी शक्ति रन’ के माध्यम से महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका का संदेश दिया गया।




*एचपीवी वैक्सीन को लेकर जीविका दीदियों को किया गया जागरूक, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर दिया जोर – Doorbeen News*
एचपीवी वैक्सीन को लेकर जीविका दीदियों को किया गया जागरूक, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर दिया जोर





