व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के मध्य विद्यालय बल्लीपुर में बुधवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना था। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमूल्ह, चिकित्सक डॉ. सोनल कुमारी एवं स्वास्थ्य कर्मी प्रगति कुमारी ने छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


डॉ. सोनल कुमारी ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण होता है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और किशोरावस्था में इसे लगवाने से भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमूल्ह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक किशोरियों को जागरूक कर टीकाकरण के दायरे में लाना है।
वहीं प्रगति कुमारी ने छात्राओं को स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य टीम से विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।




*पोषण पखवाड़ा के तहत प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता अभियान, सीडीपीओ ने दिया संतुलित आहार का संदेश – Doorbeen News*





