व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 79 पर बुधवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ निभा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कुपोषण आज भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे निपटने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने विस्तार से बताया कि दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, दूध, फल एवं अनाज का संतुलित सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। सीडीपीओ ने महिलाओं को स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई और नियमित दिनचर्या अपनाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।


उन्होंने बच्चों के समय-समय पर टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि यह उनके स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत जरूरी है। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को विशेष रूप से अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी गई, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत पूरे प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में एलएस द्वारा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने स्वयं बल्लीपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 79 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने भी महिलाओं को पोषण से जुड़ी जानकारी दी


और उन्हें व्यवहारिक तरीके से संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्र परिसर में पोषण पखवाड़ा के तहत आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसके माध्यम से पोषण संबंधी संदेश दिए गए।
स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को पोषण संबंधी शपथ दिलाई गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस तरह पोषण पखवाड़ा के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है, जो आने वाले समय में कुपोषण को खत्म करने में सहायक सिद्ध होगा।


*सम्राट चौधरी के विभागों का हुआ बटवारा, जाने किसको कौन सा मिला विभाग… – Doorbeen News*
सम्राट चौधरी के विभागों का हुआ बटवारा, जाने किसको कौन सा मिला विभाग…





