जनगणना प्रशिक्षण का राज्य स्तरीय निरीक्षण, कार्य में गुणवत्ता पर दिया जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार भवन में जनगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य से आए सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 सुमन सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा उपस्थित पर्यवेक्षक एवं सुपरवाइजर को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे पूरी गंभीरता, सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने ट्रेनर से भी विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षण के तौर-तरीकों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण में बताई गई बातों को गंभीरता से समझें और व्यवहार में लागू करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

*सतुआनी पर्व:-पारंपरिक लोकपर्व सतुआनी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लोगों ने की दान – Doorbeen News*

सतुआनी पर्व:-पारंपरिक लोकपर्व सतुआनी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लोगों ने की दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *