धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर:  शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत करियन पंचायत के दुर्गा स्थान भरडिया में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया संजीव पासवान ने की, जबकि मंच संचालन सरपंच मिथिलेश सहनी द्वारा किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, मुखिया विनोद पासवान और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पाग, चादर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया। प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा, बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, खासकर युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।

सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम समाज में भेदभाव को समाप्त कर एकता और भाईचारे को मजबूत करें।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं एवं 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राहुल कुमार चौधरी, अजीत कुमार, शालिन कुमार मिश्रा, प्रिया कुमारी, दिव्यांश कुमार चौधरी एवं राज किशोर कुमार शामिल रहे। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी, शंभू झा, सरवन झा, फूलों पासवान, दिव्या कुमारी, राजकुमार पासवान, घूरन यादव, डॉ. चंदन कुमार, सरवन पासवान, बबलू कुमार सिंह, सुशील सिंह, नंदन राम, जयकांत राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

*भाजपा ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनायी – Doorbeen News*

भाजपा ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनायी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *