व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चा जिला समस्तीपुर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती को समारोह के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ उन्हें नमन करते हुए भाजपा जिला कार्यालय कार्यालय हरपुर ऐलौथ समस्तीपुर के सभागार में मनाया।
जयंती समारोह का मुख्य अतिथि भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला प्रभारी संजीब साह भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह सहित अन्य मंचासीन नेताओं ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।


अध्यक्षता भाजपा जिला अनूसूचित मोर्चा उत्तरी के जिलाध्यक्ष सुशील पासवान और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष पवित्र पासवान संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता धन्यवाद ज्ञापन किया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने बाबा साहेब के समाजिक न्याय, समानता, शिक्षा,बन्धुत्व के लिए उनके संघर्षों की याद दिलाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को वैभवशाली बनाने के लिए लोगों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उन्हें नमन किया।
वहीं मुख्य अतिथि भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने उनके समतामूलक विचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण विकास योजना के माध्यम से लोगों लाभ पहूंचाकर उनके सपने को साकार करने की चर्चा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम नरेन्द्र मोदी जी के लोकहितकारी विकास को लोगों पहूंचाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया।


बाबा साहेब जयंती समारोह को जिला प्रभारी संजीब साह, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, मनोज सिंह, सुनील राय, वैधनाथ झा, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, विष्णुदेव कुशवाहा, श्रीमती मधुवाला, वीणा साह कपिल देव चौधरी,वीरेंद्र यादव, प्रो अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,कविता कुमारी, राजकुमार पाल अभय कुमार गुड्डू,
जगदेव राम, डॉ हरि किशोर सिंह, नीरज चौधरी, कृष्ण बालक, सिकंदर आलम, सुरेश साह , संजीव राय, अशोक पासवान,संजू कुमारी, सुनील रजक, प्रकाश पासवान,अमोल पासवान, संजय राम सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया एवं शामिल रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया ।


*सच्चे प्रेम से मिटती हैं जीवन की सभी बाधाएं : पं. देव कृष्ण – Doorbeen News*





