जनगणना 2027 की तैयारी तेज: समस्तीपुर में प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: जिले में ‘भारत की जनगणना 2027’ को सफल और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में समस्तीपुर सदर प्रखंड में प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया।

जनगणना: विकास की नींव
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े देश और राज्य की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी कर्मी प्रशिक्षण के हर पहलू को गंभीरता से समझें, ताकि डेटा संग्रहण में किसी प्रकार की गलती न हो।

प्रशिक्षण में डिजिटल प्रक्रिया पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को डिजिटल माध्यमों और निर्धारित प्रपत्रों के जरिए डेटा दर्ज करने की विधि सिखाई गई। वहीं, पर्यवेक्षकों को अपने अधीन प्रगणकों के कार्यों की निगरानी और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तकनीकी पहलुओं की दी गई जानकारी
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना की प्रश्नावली, मैपिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर स्तर पर आंकड़े सटीक और गुणवत्तापूर्ण तरीके से जुटाए जाएं।

अधिकारी और कर्मी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), विभिन्न विभागों के प्रशिक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य का आह्वान
जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करेंगे, जिससे जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

 

*BPSC/AEDO परीक्षा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन – Doorbeen News*

BPSC/AEDO परीक्षा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *