BPSC/AEDO परीक्षा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर मंडल द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा दिनांक 14.04.2026 से 21.04.2026 के बीच निर्धारित तिथियों (14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल) को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

परीक्षार्थियों की सुविधा एवं आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल द्वारा परीक्षा विशेष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने में कठिनाई का सामना करते हैं।

उपलब्ध विवरण के अनुसार निम्नलिखित प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है:

* मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र
* दरभंगा से हाजीपुर/पाटलिपुत्र
* समस्तीपुर से हाजीपुर/पाटलिपुत्र
* बेतिया से हाजीपुर/पाटलिपुत्र

इन विशेष ट्रेनों को संबंधित तिथियों (15, 18 एवं 21 अप्रैल 2026) को चलाया जाएगा।

सभी ट्रेनों को परीक्षा समय के अनुरूप इस प्रकार संचालित किया जाएगा कि वे दोपहर 12:30 बजे तक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हों तथा 13:00 बजे तक प्रस्थान सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, जयनगर– आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13225) के समय में भी आंशिक परिवर्तन करते हुए इसे इस प्रकार पुनर्निर्धारित किया गया है कि यह मधुबनी स्टेशन पर लगभग 12:30 बजे पहुंचे तथा यहां 15-20 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाए, जिससे अधिकाधिक परीक्षार्थी इस ट्रेन का लाभ उठा सकें।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनों के प्रमुख लाभ:

समय की बचत: परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने हेतु सुनिश्चित एवं विश्वसनीय परिवहन सुविधा।

भीड़ प्रबंधन: नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा, जिससे यात्रा अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगी।

क्षेत्रीय कवरेज: ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

आर्थिक लाभ: सामान्य किराये पर विशेष ट्रेन सुविधा मिलने से अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

सुविधाजनक समय-सारणी: परीक्षा समय के अनुरूप ट्रेन संचालन, जिससे अनावश्यक प्रतीक्षा एवं तनाव में कमी।

समस्तीपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें तथा समय से पूर्व स्टेशन पहुंचकर यात्रा को सुगम बनाएं। रेलवे प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

*आम लोग भी स्वयं अपना डिजिटल ऐप पर स्व गणना कर सकते हैं, या फिर प्रगणक करेंगे: विजय चंद्रा – Doorbeen News*

आम लोग भी स्वयं अपना डिजिटल ऐप पर स्व गणना कर सकते हैं, या फिर प्रगणक करेंगे: विजय चंद्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *