व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर| शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक हरिनाथ सिंह के रोहतास जिला के सासाराम स्थानांतरण के उपलक्ष्य में उन्हें पाग, चादर, माला एवं अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रखंड के बड़ा बाबू जितेंद्र कुमार झा ने किया। इस अवसर पर बीडीओ ने हरिनाथ सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वच्छता अभियान को धरातल पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से प्रखंड में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जो सराहनीय है।
विदाई समारोह में मुखिया रामचंद्र सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह सहित प्रखंड के कई पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सभी ने उनके मिलनसार स्वभाव और कार्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका स्थानांतरण प्रखंड के लिए एक क्षति है।
मौके पर प्रखंड नाजिर प्रभात कुमार, लिपिक आफताब आलम, शंभू कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन सहनी, मनीष कुमार, रमाकांत यादव, जयकांत यादव, राहुल कुमार, विकास कुमार, रामकुमार, श्याम सुंदर सुमन, विवेक कुमार, नीतीश कुमार, सोहन कुमार सहित अन्य कई कर्मी उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभी ने हरिनाथ सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके नए कार्यस्थल पर सफलता की कामना की।


*डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है – Doorbeen News*
डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है





